Morning Breaking: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। आज युक्तियुक्तकरण को लेकर रायपुर जिला कलेक्टर गौरव कुमार प्रेस वार्ता करेंगे। आज ईओडब्ल्यू की विशेष कोर्ट में कारोबारी विजय भाटिया को पेश किए जाएंगे।
दिल्ली दौरे पर सीएम साय:
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। जहां पर वह पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगे, और छत्तीसगढ़ के विकास के बारे में बातचीत होगी। वहीं इस बीच उन्होंने दिल्ली दौरे को लेकर कहा कि, आज पीएम मोदी से मुलाकात होगी, छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर चर्चा करेंगे, साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार जिस मजबूती से लड़ रही उसकी भी जानकारी साझा करेंगे। सीएम साय ने आगे कहा कि, नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में मिल रही सफलता पर चर्चा होगी। कल एक सेंट्रल कमिटी मेम्बर को जवानों ने न्यूट्रिलाइज़ किया है। ऑपरेशन में लगातार सफलता मिल रही है। सभी की जानकारी पीएम मोदी से साझा करेंगे, छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर पीएम मोदी से मुलाकात कर चर्चा करेंगे।
रायपुर कलेक्टर करेंगे प्रेस वार्ता :
आज युक्तियुक्तकरण को लेकर रायपुर जिला कलेक्टर गौरव कुमार प्रेस वार्ता करेंगे। यह प्रेसवार्ता कलेक्टोरेट में सुबह 10.30 बजे रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। इस दौरान जिले में शिक्षकों की संख्या, स्कूलों की संख्या, काउंसलिंग से संबंधित और मर्ज किए गए स्कूल सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।
आज कोर्ट में विजय भाटिया की पेशी:
आज ईओडब्ल्यू की विशेष कोर्ट में कारोबारी विजय भाटिया को पेश किए जाएंगे। बता दें कि शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने ईओडब्ल्यू को कारोबारी आरोपी से पूछताछ करने की जिम्मेदारी दी है। वहीं इससे पहले उन्हें न्यायिक रिमांड पर एक दिन के लिए जेल भेजे जाने के बाद 2 जून को फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया था।