International Yoga Day 2025: 21 जून यानि की आज पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत में भी इस खास दिन पर अलग अलग शहरो में योग कार्यकमों का आयोजन किया गया। ताकि लोगों को योग के प्रति जागरूग किया जा सके। योग न सिर्फ बॉडी को स्ट्रॉन्ग और फ्लेक्सिबल बनाता है, बल्कि स्ट्रेस कम करने के साथ ही अच्छी नींद में भी मदद करता है। आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में योग बहुत जरुरी। क्योकि इसे करने से न सिर्फ बीमारियों से छुटकारा मिलेगा बल्कि त्वचा भी अच्छी रहेगी। तो चलिए जानते है कि योग करने से शारीरिक और मानसिक फायदे कैसे मिलेंगे।
क्या है योग?
योग एक संस्कृत शब्द है जो युज से आया है। इसका अर्थ इकट्ठा होना क्या बांधना होता है। भारत के अलावा योग चीन, जापान, दक्षिण पूर्व एशिया में भी काफी प्रसिद्ध है। योग को अलग-अलग नाम से जाना जाता है। इस प्राणायान योग भी कहते हैं। यह एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है जिससे शरीर मन और आत्मा संयुक्त होते हैं। शरीर के साथ योग हमारे दिमाग को भी स्वस्थ रखता है।
योग के फायदे
- मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार
- शरीर के आसन और एलाइनमेंट को ठीक करता है
- बेहतर पाचन तंत्र प्रदान करता है
- आंतरिक अंग मजबूत करता है
- अस्थमा का इलाज करता है
- मधुमेह का इलाज करता है
- दिल संबंधी समस्याओं का इलाज करने में मदद करता है
- त्वचा के चमकने में मदद करता है
- शक्ति और सहनशक्ति को बढ़ावा देता है
- एकाग्रता में सुधार
- मन और विचार नियंत्रण में मदद करता है
- चिंता, तनाव और अवसाद पर काबू पाने के लिए मन शांत रखता है
- तनाव कम करने में मदद करता है
- रक्त परिसंचरण और मांसपेशियों के विश्राम में मदद करता है
- वजन घटाना
- चोट से संरक्षण करता है