CM Mohan Pachmarhi : मोहन यादव परिवार के साथ पचमढ़ी पहुंचे हैं क्यास लगाए जा रहे हैं कि इस दफा परिवार के साथ वह पचमढ़ी मानसून के नज़ा रों के साथ समय व्यतीत करेंगे।हवाई मार्ग से पचमढ़ी पहुंचने वाले थे सीएम,हालांकि मौसम की खराबी के कारण पहले पिपरिया उतरे उसके बाद सड़क मार्ग से पचमढ़ी पहुंचे।
अपने पारिवारिक प्रवास के दौरान पर्यटन संबंधी विभागों से पर्यटन के क्षेत्र में विकास के लिए चर्चा भी कर सकते हैं सीएम। पचमढ़ी की तुलना स्विट्जरलैंड से करते हैं मोहन यादव - मुख्यमंत्री यादव प्रदेश में जब भी पचमढ़ी का जिक्र करते हैं तो वह हिल स्टेशन की तुलना स्विट्जरलैंड से करते हैं। इतिहास गवाह रहा है कि पचमढ़ी में आने वाला हर मुख्यमंत्री पचमढ़ी का ही हो जाता है। शिवराज कार्यकाल में भी शिवराज सिंह चौहान पारिवारिक दौरे पर पचमढ़ी आते थे।
एक महीने मे तीसरा दौरा : पहले प्रदेश सरकार की कैबिनेट मीटिंग उसके बाद भारतीय जनता पार्टी की सांसद विधायक कार्यशाला सत्र और उसके बाद यह पारिवारिक दौरा मुख्यमंत्री का इसी माह में पचमढ़ी का तीसरा प्रवास रहेगा। पचमढ़ी का मोसम सुहाना : मानसून की एंट्री के बाद पचमढ़ी का मौसम काफी सुहाना है। हल्की बरसात के साथ घना कोहरा और कम तापमान पचमढ़ी के मौसम को काफी सुहाना बना रहे हैं।