रायपुर: छत्तीसगढ़ में चिलचिलाती धूप लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। ऐसे में लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं आने वाले कुछ दिनों तक राहत इन भीषण गर्मी से रहत नहीं मिलेगी। राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो स्थानों पर आने वाले दो दिनों के लिए ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी मौमस विभाग द्वारा दी गई है। लगभग पूरे प्रदेश का तापमान 40 डिग्री पार कर चुका है। लोग दोपहर में तो झूलसाने वाली गर्मी का सामना कर ही रहे हैं, सुबह और रात में भी काफी गर्मी बढ़ गई है। बतादें कि आगामी तीन दिनों तक यहां के तापमान में किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री कम होने के आसार हैं। जिससे अगले सप्ताह गर्मी से कुछ हद तक राहत की उम्मीद है।
अप्रैल माह में सर्वाधिक तपेगा मध्य छग :
जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक गर्म दुर्ग रहा। यहां गुरुवार को तापमान 44.2 डिग्री पहुंच गया। सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 19.6 डिग्री रहा। यहां सुबह और देर रात अपेक्षाकृत राहत की स्थिति है।अप्रैल माह में मध्य छग सर्वाधिक तपेगा। यहां अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री तक रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। गुरुवार को रायपुर का सामान्य तापमान 3.3 डिग्री से अधिक और अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री तक दर्ज किया गया है। और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक यानी 29.6 डिग्री रहा है। इसके अलावा प्रदेश में दुर्ग सर्वाधिक गर्म रहा है। गुरुवार को यहां का तापमान 44.2 डिग्री पहुंच गया। वहीं अंबिकापुर में 19.6 डिग्री सबसे कम तापमान रहा। यहां सुबह की अपेक्षा देर रात को गर्मी से राहत मिली है।
बस्तर संभाग में 26 को बारिश:
मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल मे द्रोणिका के रूप में 69 डिग्री पूर्व और 31 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक द्रोणिका मध्य छत्तीसगढ़ से मन्नार की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इनके प्रभाव से 25 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, फिर भी बस्तर संभाग के जिलों में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन होने कारण के कारण 26 अप्रैल से प्रदेश के बस्तर संभाग से वर्षा के दौर का प्रारंभ होने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में गर्मी से हल्की राहत होने की शुरूआत होने की संभावना है।