प्रदीप बोरकर//खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ के ग्राम अवेली से गुरुवार देर रात एक बेहद शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई। असामाजिक तत्वों ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर जूतों की माला पहना दी। इस घटना के बाद से ग्रामीण आक्रोश में हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अवेली में आयोजित रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता देर रात करीब 1:30 बजे तक चली। इसी दौरान या उसके बाद करीब 2 बजे अज्ञात असामाजिक तत्वों ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर जूते की माला पहनाकर उनका घोर अपमान किया।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से जूते की माला हटवाई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।