SS Rajamouli Movie: इस समय के सबसे मशहूर और पसंदीदा निर्देशकों में से एक एस एस राजमौली हैं। जो 'आरआरआर' जैसी मूवी बनाकर दुनियाभर में मशहूर हो चुके हैं. 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी और 'आरआरआर' जैसी फिल्में भारतीय सिनेमा को देने वाले एस एस राजमौली ने एक बार फिर अपने मूवी बनाने की इच्छा को सबके सामने रखे हैं. उन्होंने खुलासा किया है कि वह लंबे समय से भारतीय महाकाव्य ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाने का सपना देख रहे हैं.
READ MORE :KARNATAKA ELECTION में किसकी बनेगी सरकार, कौन छू पायेगा 113 सीटों का आंकड़ा
‘महाभारत’ पर फिल्म बनाने का सपना: राजमौली
एक इंटरव्यू के दौरान एस० एस० राजमौली ने कहा कि पिछले कुछ सैलून से वह एक ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम करने के बारे में सोच रहे हैं, और आगे अगर उन्हें कभी महाभारत बनाने का मौका मिलता है तो वह इसके साथ न्याय करने के लिए इसे 10 भागों में बनाना चाहेंगे।
महाभारत 10 भागों में बनाने का सपना:
महाभारत के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा वर्तमान में देश में उपलब्ध महाभारत के प्रत्येक संस्करण को पढ़ने में उन्हें कम से कम एक वर्ष का समय लगेगा इसलिए वो इसे बनाने में जल्द बाज़ी नहीं करना चाहते, इससे दर्शकों की पूरी भावनाएं जुडी हुई होती है और राजमौली अपनी हर फिल्म को ऑडियंस से जोड़ना चाहते हैं।
READ MORE: मॉरीशस से मिली अडानी को बड़ी राहत, हिंडनबर्ग के आरोपों को बताया बेबुनियाद, नहीं है देश में कोई शेल कंपनी