IAS इलैया राजा टी : मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के एमडी आईएएस अधिकारी इलैया राजा टी केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निज सचिव बन सकते है। इसके लिए शिवराज सिंह चौहान ने खुद कवायद शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारी इलैया राजा को दिल्ली लाने के लिए शिवराज सिंह ने केन्द्रीय कार्मिक विभाग को पत्राचार किया है। पीएमओ की मंजूरी मिलना बाकी है। मंजूरी मिलने के बाद इलैया राजा को कृषि मंत्रालय में पदस्थ किया जा सकता है।
शिवराज की पसंद...
इलैया राजा टी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। चर्चा में आने के बाद से माना जाने लगा है कि ईलैया राज टी भी शिवराज सिंह के पसंदीदा अधिकारियों में से एक है। हालांकि इस मामले में आईएएस इलैया राजा ने साफ कहा है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। उनके पास अधिकृत रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
कौन है IAS इलैया राजा टी
आपको बता दें कि इलैया राजा टी तमिलनाडु के रहने वाले है वे मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी है। वर्तमान में वे एमपी पर्यटन विभाग के एमडी है। वे प्रदेश के जबलपुर, भिंड, रीवा और इंदौर के कलेक्टर रहे है। उनकी गिनती ईमानदार अधिकारियों में होती आई है।