Grah Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों, कुंडली और नक्षत्रों का बड़ा महत्व माना जाता है। हर ग्रह एक निश्चित समय में राशि परिवर्तन करता है। इसी कड़ी में जून माह में भी ग्रहों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जिसका शुभ प्रभाव 5 राशियों पर पड़ेगा। इन राशि के जातकों को न सिर्फ धन की प्राप्ति होगी बल्कि जीवन में आ रही परेशानियां भी दूर होंगी। हालांकि यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए अशुभ रहेगा।
जून महीने में सूर्य वृषभ राशि में आएंगे जबकि बुध, मंगल और शुक्र का भी इस महीने में राशि परिवर्तन होने जा रहा है और सबसे अच्छी है कि इस महीने का आरंभ भी शुक्र के राशि परिर्वतन के साथ होने जा रहा है। जिसका लाभ जून में मिथुन और कन्या समेत कई राशियों को मिलने वाला है। तो आइए जानते हैं उन खास राशियों के बारे में। ..
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों को जून में ग्रहों के गोचर के कारण कुछ संघर्ष तो करना होगा लेकिन, आपको अपने कार्यों में सफलता भी मिलती जाएगी। इस महीने आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पिछले काफी समय से आप जिन कामों को पूरा करने की योजना बना रहे थे अब वह सभी काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर आपके सामने छोटी मोटी परेशानियां आएंगी लेकिन, आप उनसे पार पा लेंगे। कार्यस्थल पर आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी भी आपको मिल सकती है।
कन्या राशिफल
जून के महीने में होने वाले ग्रह गोचर से कन्या राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इस समय आपके काम धीरे धीरे प्रगति की तरफ बढ़ेंगे। साथ ही इस समय भूमि वाहन आदि खरीदने के योग भी बनेंगे। आपकी धन संपत्ति में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अब आप थोड़ा रिलैक्स महसूस करेंगे लेकिन, आपको सलाह है कि थोड़ा संभलकर ही अपने काम करें और कोशिश करें की इस अवधि में अपने महत्वपूर्ण काम पूरे कर लें क्योंकि, यह महीने आपके पक्ष में रहेगा। हालांकि, इस महीने आपके यात्राएं अधिक रहने वाली है।
तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों के लिए जून का महीना बहुत ही उत्तम फलदायी रहने वाला है। क्योंकि, इस महीने शुक्र मेष राशि में विराजमान होकर स्वराशि यानी तुला पर दृष्टि रखेंगे जिससे आपको करियर में पदोन्नति और बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। साथ ही इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी आपको अचानक धन लाभ मिल सकता है। साथ ही जो लोग विदेश संबंधित कार्य करते हैं उन्हें विदेश संबंधित कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं।
धनु राशिफल
धनु राशि के लोगों के लिए भी जून का महीना बेहद शानदार रह सकता है। दरअसल, इस महीने गुरु की सप्तम दृष्टि स्वराशि धनु पर रहेगी। ऐसे में ढैय्या के बावजूद भी धनु राशि के लोगों को लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। इस दौरान घर में कोई मांगलिक खुशी आ सकती है। मांगलिक काम का आयोजन हो सकता है। इस महीने आपके धार्मिक यात्रा के संयोग भी बनेंगे। आपको जमीन जायदाद का लाभ भी मिलेगा। लेकिन, आपको सफलता पाने के लिए थोड़ा अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है।
कुंभ राशिफल
जून के महीने में मंगल और केतु की सप्तम दृष्टि रहने के बाद भी आपको लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। शनि की साढ़ेसाती होने के बाद भी आपकी राशि पर गुरु की नवम दृष्टि बनी रहने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके काम बनने शुरु होंगे। साथ ही आपको संबंधियों और कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जिससे आपके काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। साथ ही आपके आय के साधनों में भी वृद्धि होगी। लेकिन, किसी शुभ कार्य पर आपको खर्च भी करना पड़ सकता है।