जबलपुर : मध्यप्रदेश के किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी देने के लिए सरकार द्वारा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। यह चौपाल 26 जून से लगेगा। जिसका आयोजन जबलपुर के मानस भवन राइट टाउन में किया गया है। इस आयोजन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह सहित अनेक मंत्री भी शामिल होंगे। जिसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य
इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों के द्वारा चौपाल के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी दी जाएगी। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और तकनीकी ज्ञान देने के लिए चौपाल का आयोजन किया गया है। चौपाल में किसानों को रबी फसल के दौरान उन्नत खेती के तरीके, सरकार के द्वारा कृषि कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं कृषि यंत्र अनुदान, मिट्टी जांच, बीजोपचार, जैविक खेती के लिए मिलने वाली सहायता राशि, गोबर गैस अनुदान जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। ताकि किसानों को फायदा मिल सके।
कृषि यंत्र पर अनुदान की दी जानकारी
किसान चौपाल के दौरान किसानों को सरकार के दौरान किसानों के लिए चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजान जैसे फसल बीमा योजान, सिंचाई योजना, डीजल अनुदान, कृषि यंत्र अनुदान, मिट्टी जांच, बीजोपचार, जैविक खेती के लिए मिलने वाली सहायता राशि, गोबर गैस अनुदान जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। ताकि किसानों को फायदा मिल सके।