दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की लौह नगरी किरंदुल में पहाड़ों से लोहा निकलता है। जहां पर एक पहाड़ है रामाबुटी वह चमत्कार से कम नहीं है। रामाबुटी से बारहों महीने पानी की जलधारा बहती है, जो पूरी तरह से शुद्ध। इस पानी से किरंदुल के लगभग 10 खबर वार्ड के करीब 20 हजार लोगों की किरंदुल बुझती है। यहाँ की ध्यान देने वाली बात यह है कि किरंदुल की पहाड़ियों से लोहा निकलता है। लेकिन रामाबुटी चट्टान से रिसते पानी में आयरन की मात्रा नहीं पाई जाती है। यही बात इस जगह को खास बनाती है। यह पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है, क्योंकि पिछले कई वर्षों से यह 10 वार्डों के निवासियों को लगातार आपूर्ति किया जा रहा है। नगर पालिका इसे पहले टैंक में संग्रहित करती है, फिर फिल्टर कर प्रत्येक घर तक पहुंचाती है। वहीं inh - हरिभूमि ने वहां का जायजा लिया। जानकारी मिली है कि रामाबुटी की चट्टानों से हर दिन करीब 7 लाख लीटर पानी निकलता है,यह पानी कभी सूखता नहीं है।
पर्यटन स्थल का दर्जा देने की मांग:
किरंदुल समुद्र तल से करीब 4500 फीट की ऊँचाई पर बसा हुआ है। यहां की खूबसूरती लोगों को बहुत पसंद आती है। इसलिए स्थानीय लोगों ने रामाबुटी को पर्यटन स्थल का दर्जा देने शासन और प्रशासन से मांग की है। यहां एक पहाड़ी के ऊपर भगवान शंकर, गणेश जी और बजरंगबली की प्रतिमाएं स्थापित हैं। रोज़ाना कई श्रद्धालु यहां पूजा करने पहुंचते हैं। विशेष रूप से रामनवमी और महाशिवरात्रि पर यहां पूजा अर्चना की जाती है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते है। यहां साल भर पानी की धारा बहती है, बस गर्मी के मौसम में यह धारा थोड़ी पतली हो जाती है।
65 साल पहले पहाड़ में रहती थी आयतीबाई पुजारी:
रामाबुटी में 1960 में एक महिला को प्रथम पुजारी के रूप में दर्शाया गया है, जिसका नाम आयलीबाई वाहे है। लगभग 60 साल पहले रामाबुटी एक वीरान निर्जन स्थल रहा होगा। आज वहां पहाड़ में चढ़ने के लिए पक्की संदिया बन गई है, लेकिन उस समय कोई साधन नहीं रहा होगा। बतादें कि वहां पर एक महिला का पुजारी के रूप में होना आश्चर्यचकित है।
चट्टान से निकले हैं पौधे और लताएं:
रामाधुटी पहाड़ में सभी तरफ केवल चट्टान है और चट्टानों से की पौधे और लताएं निकली है, जो पूरे पहाड़ को हराभरा बनाए रखती है। यहां आकर घंटों बैठने वाले लोग सुकून का अनुभव करते हैं। यह भी सोचनीय बात है कि चट्टान से निकले पौधे और लताएं जल की तरह चमत्कार का एक स्वरू है।