भोपाल : मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे अभिमन्यु की जल्द ही शादी होने वाली है। इस बात की जानकारी खुद सीएम ने ट्वीट कर दी। इतना ही नहीं सीएम ने सगाई की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया में शेयर की है। जिसमे पार्टी के दिग्गज नेता होने वाले जोड़े को बधाई देते नजर आए। बता दें कि सीएम के बेटे अभिमन्यु यादव ने डॉक्टर इशिता से सोमवार को विधि विधान के साथ सगाई की रस्मे पूरी की। सगाई का कार्यक्रम भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर साधारण तरीके से किया गया।
सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी
डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर ट्वीट करके अपने छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई की जानकारी दी. इसमें उन्होंने लिखा, 'बाबा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की परम कृपा और पूज्य पिताश्री और माताश्री के आशीर्वाद से पुत्र चिरंजीवी डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई, खरगोन के श्री दिनेश यादव जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई. इस पुनीत, पावन मंगल बेला पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया, स्वजनों ने बधाइयां दीं, आप सभी का हृदय से आभार, अभिवादन.'
पार्टी के कुछ नेता हुए समारोह में शामिल
बता दें कि सगाई की रस्मे जहां साधारण तरीके से पूरी की गई, तो वही समारोह में परिवार के करीबी लोगों के साथ साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह,सह प्रभारी सतीश उपाध्याय,विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मंत्री विश्वास सारंग,राव उदय प्रताप,नरेंद्र पटेल सहित कई मंत्री सांसद विधायक और परिवार के सदस्य शामिल हुए।
दोनों कपल पेशे से डॉक्टर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई डॉ. इशिता के साथ हुई। डॉ इशिता खरगोन की रहने वाली हैं। तो वही डॉ. अभिमन्यु (Abhimanyu) वर्तमान में एमबीबीएस (MBBS) के बाद पीजी (PG) की पढ़ाई (Studie) कर रहे हैं। इशिता खरगोन के दिनेश यादव (Dinesh Yadav) की बेटी हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री के बड़े बेटे वैभव यादव (Vaibhav Yadav) की शादी भी इसी प्रकार सादगीपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई थी।