जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण देव ने आज दरभा जनपद पंचायत के झीरम घाटी पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि झीरम में 12 साल पहले 25 मई 2013 को तत्कालीन शीर्ष नेतागणों और सुरक्षा बलों के जवानों की माओवादी हमले में शहादत हुई थी। वहीं रविवार को किरण देव ने झीरम धटना स्थल पहुंचकर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
2026 तक नक्सली मुक्त होगा बस्तर:
इस दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की नेतृत्व में धीरे-धीरे बस्तर नक्सली मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बस्तर पूरी तरह से मार्च 2026 तक नक्सली मुक्त हो इस दिशा में प्रदेश के मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार कार्य कर रहे हैं। वहीं बस्तर में शांति स्थापित हो इसे लेकर भी तेजी से काम कर रही है। जिससे जल्द ही बस्तर एक आकर्षक और समृद्ध सशक्त बस्तर के रूप में जाना जाएगा।
मुख्य रूप से रहे उपस्थित:
इस बीच भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, महापौर संजय पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, रूपसिंह मंडावी, विद्याशरण तिवारी,दरभा मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम,योगेन्द्र पांडे, अनंतराम कश्यप,फूलसिंह सेठिया, संतोष बधेल, नरेन्द्र पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता इसके साथ ही राजेश श्रीवास्तव, दौलत श्रीवास्तव, गोविंद ईनाणी, धमेंद्र ठाकुर, मनोहर तिवारी, मनीराम, पूरन कश्यप, सरपंच विघ्नेश्वर बाकड़े, सुरेश गुप्ता, दौलत श्रीवास्तव और प्रकाश झा सहित बीजेपी नेता मौजूद रहे।