Morning Breaking: प्रदेश में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली आज से शुरू होगी। आज मुख्यमंत्री साय विभिन्न जिलों के दौरा करेंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे।।
कांग्रेस निकालेगी संविधान बचाओ रैली:
प्रदेश में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली आज से शुरू होगी। इस रैली का आयोजन 3 बजे जांजगीर चांपा में होगा। इस यात्रा में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट शामिल होंगे। इसके अलावा तीनों सह प्रभारियों के साथ पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे। जहां पर घर-घर तक कांग्रेस संविधान रैली लेकर जाएगी। वहीं आरक्षण के मुद्दे को भी संविधान रैली में हाइलाइट किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।
सुशासन तिहार के तीसरा चरण जारी :
प्रदेश में सुशासन तिहार के तीसरा चरण लगातार जारी है। वहीं कड़ी में आज मुख्यमंत्री साय विभिन्न जिलों के दौरा करेंगे, और हेलीकॉप्टर से वह समाधान शिविर का निरीक्षण कर रहे हैं। बता दें कि इस दौरान किसी भी जिले में सीएम साय निरीक्षण कर सकते हैं। जन चौपाल के माध्यम से आम जनता की परेशानियां सुनेंगे, और उसका निवारण करेंगे सीएम साय ने पिछले हफ्ते ही दंतेवाड़ा और बस्तर जिले का दौरा किया था।
PM करेंगे रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण:
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री मोदी 22 मई को वर्चुअल पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। बता दें कि देशभर के कई स्टेशनों का इस अवसर पर लोकार्पण प्रस्तावित है। इसमें छत्तीसगढ़ के रायपुर और अंबिकापुर से सटे उरकुरा स्टेशन इसमें शामिल हैं। हालांकि अब तक इस संबंध में छत्तीसगढ़ रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अपने सोशल मीडिया के ‘एक्स’ पर रेल मंत्रालय ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित उरकुरा रेलवे स्टेशन तस्वीरें साझा की हैं।