रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा जिले के दौरे पर रहेंगे. इससे पहले सुबह 11:00 बजे वह इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय जाएंगे. जहां पर कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. साथ ही फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है.
होलकर की प्रतिमा का अनावरण:
इस कार्यक्रम के बाद सीएम साय दोपहर 12:30 बजे कोरबा के लिए रवाना होंगे. जिसके बाद वह दोपहर 1.30 बजे देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके अलावा यहां पर मुख्यमंत्री साय आयोजित किए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी करेंगे. फिर शाम 4:00 बजे वापस रायपुर लौटेंगे.
विकास कार्यों में होंगे शामिल:
जानकारी के मुताबिक सीएम के साथ इस बीच उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी आज कोरबा जिले का दौरा करेंगे. कोरबा में देवी अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे, और विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमि पूजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ शिरकत करेंगे.
.jpg)
.jpg)