रायपुर: छत्तीसगढ़ में लंगड़े घोड़े पर सियासत गरमागई है। दरअसल राहुल गांधी के तीन तरह के घोड़े वाले बयान पर भाजपा नेताओं ने तंज कसा है जिस दीपक बैज ने पलटवार किया है , उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी लगातार संगठन की मजबूती पर काम कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने रेस के घोड़ों की बात कही। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 120 की स्पीड से दौड़ रही है। वहीं उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कोई लंगड़ा घोड़ा नहीं है, कांग्रेस में तो रेस के घोड़े हैं पर BJP में गधों की फौज है। BJP की सरकार बैशाखी के सहारे चल रही है। मोदीजी दिन को रात कहें तो लोग रात ही कहते हैं।
राहुल गांधी का बयान:
जानकारी के मुताबिक लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के तीन तरह के घोड़े वाले बयान पर सियासत शुरू हो गई है। दरअसल उन्होंने भोपाल में पार्टी को लेकर मजाकिया अंदाज ने कहा था कि तीन तरह के घोड़े कांग्रेस में हैं, बारात का घोड़ा, रेस का घोड़ा, और लंगड़ा घोड़ा। इस बीच अपनी बात रखते हुए राहुल ने कहा कि इन्हें हमको अलग करना ही होगा। और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के काम पर बोले कि इसकी मदद से हम लोग तय करेंगे कि किस घोड़े के साथ हम क्या करेंगे।
राहुल गांधी के बयान पर मंत्री जायसवाल का तंज:
राहुल गांधी ने कहा था कि लंगड़े घोड़े को रिटायर करने की जरूरत है। इस बयान पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तंज कसा है उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी को सबसे पहले अपनी शादी करनी चाहिए। वह पहले घोड़ी में बैठकर बारात जाएं, फिर लंगड़े,अच्छे,पैदल,कमजोर घोड़े की बात करें। मंत्री जायसवाल ने आगे कहा कि, राहुल की शादी के लिए छत्तीसगढ़ के द्वारा खुले है। अपनों को लंगड़ा घोड़ा बोलना सही नहीं है। परिवार में भी सभी लोग एक जैसे नहीं होते हैं। राहुल के बयान से स्पष्ट कांग्रेस समाप्त हो रही है, साथ ही कहा कि राहुल के बयान काले मेघ की तरह है, बरसते नहीं हैं।
अजय चंद्राकर ने कांग्रेस की ली चुटकी:
वहीं इस मामले में BJP के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने भी कांग्रेस की चुटकी ली। जसी पर अजय चंद्राकर ने कहा कि, राहुल गांधी अब राजनीतिक पार्टी नहीं चला रहे, वह अब स्टेट फार्म चला रहे हैं। अब इसे कांग्रेस स्टेट फार्म गांधी परिवार प्राइवेट लिमिटेड कर देना चाहिए।इसके साथ ही विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी घोड़े बीमार हो गए हैं, राजनीति में राहुल गांधी का प्रदर्शन लंगड़े घोड़े की तरह है। छग के सभी कांग्रेसी अंबानी जी के वनतारा में रखने लायक है। कांग्रेस के खाद, डीएपी की कमी पर रही तंज मामले में चंद्राकर ने कहा, डीएपी अलग है, गोबर खाद अलग है। कांग्रेस के जब दिमाग में गोबर है तो क्या किया जाए।