मनोज नायक // रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर दबिश दी है। इस मामले में महिला दलाल गिरफ्तार हो गई है और वहीं उसके साथी फरार हो गए हैं। मौके से तीन युवती भी बरामद हुई है। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज का लिया है। जानकारी के मुताबिक सारंगढ़, जांजगीर-चांपा सरगुजा के गरीब लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर आरोपी ने रायपुर लाकर देह व्यापार में धकेल दिया गया। किराए के मकान में आरोपिया (दलाल) अनैतिक देह व्यापार का संचालन कर रही थी। आरोपी श्रीमती रूषा खरे पति धनउ खरे उम्र 38 वर्ष निवासी अंबेडकर नगर पेंड्रावन थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ कि निवासी है।
दलाल मौके से गिरफ्तार:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में लग्जरी वैलनेस सैलून एण्ड स्पा सेंटरो की चेकिंग व देह व्यापार जैसे अनैतिक कार्यों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहा है अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से इटालिया हाउस भाटागांव में किराए के मकान पर देह व्यापार को संचालित करने वाली आरोपिया (दलाल) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
घेराबंदी कर मारा रेड:
मुखबिर से सूचना मिला कि इटालिया हाउस भाठागांव के किराए के मकान में कुछ लोग अनैतिक देह व्यापार कर धनापार्जन रहे हैं की सूचना पर तत्काल वरिष्ठ कार्यालय को सूचना देकर गवाहों एवं संपूर्ण विवेचना कीट के नगर पुलिस अधीक्षक महोदय पुरानी बस्ती के नेतृत्व में टीम बनाकर रेड कार्रवाई हेतु रवाना हुआ कार्रवाई हेतु पांईटर को जवाबदारी देते हुए समझाइश देकर उनके सहमति बाद पांईटर को 1500 देकर इटालिया हाउस , भाटा गौण में जाकर देव व्यापार में सम्मिलित दलाल और महिलाओं की आपत्तिजनक क्रियाकलाप की जानकारी व मोबाइल में मिस कॉल करके इशारे करने कहा गया पांईटर के इशारे पर पांईटर के घुसे हुए घर को घेराबंदी करते हुए दरवाजा खोलकर अंदर गए।
न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया:
जहां पर पांईटर के अलावा अन्य चार लड़कियां मिली जिससे उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम 01 रुषा खरे पति धनउ खरे उम्र 38 वर्ष निवासी अंबेडकर नगर पेंड्रावन थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ 02. धनेश्वरी मरकाम पति ध्रुव मरकाम उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम महुआ टिकरा जमगला सरगुजा 03. बिंदिया सिधार पिता विदुर सिदार उम्र 20 वर्ष निवासी बेलाडुला जैजैपुर जांजगीर चांपा 04. सीताबाई बरेठ पति राजू बरेठ म्र 37 वर्ष निवासी रायगढ़ तिरोड़ीमल नगर छत्तीसगढ़ बताया महिला स्टाफ की उपस्थिति में रूषा खरे की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पांईटर दीपक मिश्रा द्वारा देह व्यापार करने के लिए दिए 500-500 का तीन नोट कुल ₹1500 व रुषा के बैग एवं घर के कमरों से दो नग उस्ताद कंपनी का साबूत कंडोम 05 नग कंडोम का फटा रेपर एवं 07 नग उपयोग हुआ कंडोम बरामद कर समक्ष गवाह के जब्त किया गया अन्य तीन लड़कियों का कथन लेने पर बताएं कि रुषा खरें काम दिलाने वह अधिक पैसा मिलने के नाम पर रायपुर लाकर जबरदस्ती देह व्यापार कराने लगी इस प्रकार आरोपीगण डेविड व रुषा खरे के विरुद्ध अपराध क्रमांक 224/2025 धारा 4.5.7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 पंजीबद्ध कर आरोपिया रूषा खरें को 31 मई को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
उक्त कार्य में निभाई अहम भूमिका:
उक्त कार्य में नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन, निरीक्षक योगेश कश्यप, उपनिरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी, महिला प्रधान रक्षक 1220 योगिता मिश्रा, महिला आरक्षक 768 कावेरी चक्रवर्ती,की थी आर 1506 नरेश क्षत्रिय,आरक्षक 1933 भुनेश्वर ठाकुर ,आरक्षक 619 अनिल चंद्राकर, आरक्षक 158 सुनील शुक्ला,आरक्षक 1672 जितेंद्र साहू व आरक्षक 2089 कमलेश मांडवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।