Pachmarhi Cabinet Meeting : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने आज प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थल पचमढ़ी में कैबिनेट की बैठक आयोजित की। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।
मंत्री विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट की बैठक में सरकार ने कामकाजी महिलाए और मजदूर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक प्रस्ताव पास किया है। महिलाएं सुरक्षित रहे और सुरक्षित तरीके से काम कर सके इसके लिए नियमों में संसोधन किया गया है। सरकार ने ठेका श्रमिक नियमों में बदलाव कर लेबर एक्स संशोधन को मंजूरी दी गई है।
ये अहम फैसले...
मोहन सरकार ने कैबिनेट की बैठक में तय किया है कि पचमढ़ी वन्य जीव अभ्यारण का नाम राजा भभूत सिंह के नाम किया जाएगा। वही उज्जैन में 5 जून को वेलनेस समिट का आयोजन किया जाएगा। पीएम मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूरे होने पर 9 जून को कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
500 पद किए खत्म
मोहन सरकार ने कैबिनेट बैठक में तय किया है कि राजस्व विभाग में 500 पदों को खत्म कर 1200 पदों का सृजन किया जाएगा। जिसमें से आईटी के पदों को ज्यादा महत्व दिया जाएगा।
इंदौर बनेगा IIT हब
मोहन सरकार ने बैठक में इंदौर को IIT का हब बनाने का फैसला किया है। मंत्री विजयवर्गीय ने बताया है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने कैबिनेट में प्रस्ताव दिया था। जिसे मंजूरी दी गई है। अब कृषि तकनीक में बढ़ावा देने का काम होगा, नौजवान स्टार्टअप शुरू कर सकेंगे।