National Ramayana Festival: भगवान श्री राम की कृपा से छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय रामायण प्रतियोगिता के आयोजन की ख़ुशी दुगनी हो गई है। एक तरफ जहां सोशल मिडिया में राष्ट्रीय रामायण प्रतियोगिता नंबर 1 पर ट्रेंड किया, वहीं अब राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हुआ है. तीन दिनों तक 775 मिनट तक लगातार प्रस्तुति करने पर छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हुआ है. छत्तीसगढ़ सरकार के इस पहल को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब सराहना की जा रही है।
12 राज्यों सहित कंबोडिया और इंडोनेशिया के रामायण दल दिए प्रस्तुति:
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का आयोजन किया गया जो रायगढ़ के रामलीला मैदान में 01 से 03 जून तक चला. इस राष्ट्रीय महोत्सव में 12 राज्यों सहित कंबोडिया और इंडोनेशिया के रामायण दलों द्वारा रामकथा पर भक्तिपूर्ण प्रस्तुति दी गई। इस आयोजन में सर्वव्यापी भगवान श्रीराम की रामकथा के विविधतापूर्ण राष्ट्रीय-वैश्विक स्वरूपों की झलक देखने को मिली।
read more: इन तीन प्रसिद्ध शिव मंदिरों में अब छोटे कपड़े पहनकर जाना हुआ वर्जित, शरीर 80 फीसदी तक ढका होगा तभी कर सकेंगे प्रवेश