मेष राशि: आज शैक्षिक कार्यों में आपको सुखद परिणाम प्राप्त होगा। आज अधिक खर्च बढ़ने से आपका मन अशांत रहने वाला है। स्वास्थ्य क्षेत्र पर थोड़ा ध्यान दें।
वृष राशि: मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी।
मिथुन राशि: व्यवहारिकता में कमी आ सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्च बढ़ेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते है।
कर्क राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह राशि: लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति भी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कन्या राशि: परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। आय में वृद्धि भी होगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि: व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।
धनु राशि: शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।
मकर राशि: मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। निराशा के भाव रहेंगे।
कुंभ राशि: आज आपके रहन सहन में कुछ बदलाव होगा, किसी दूसरे स्थान पर अपनी आगे की पढ़ाई करेंगे। लेकिन आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी।
मीन राशि: व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार में शान्ति एवं सद्भाव के लिए प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। उपहार में वस्त्र मिल सकते हैं।