Morning Breaking: "छत्तीसगढ़ की सभी प्रमुख और छोटी खबरों से आपको अवगत कराने के लिए INH 24x7 न्यूज का खास सेगमेंट 'Morning News' प्रतिदिन अपडेट किया जाता है। इस सेगमेंट में आपको सुबह के समय छत्तीसगढ़ राज्य की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, खेल, समाजिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों की जानकारी दी जाती है। 'Morning News' के माध्यम से हम आपको हर पहलू से जोड़कर दिन की शुरुआत में जरूरी और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं, ताकि आप हर स्थिति से अपडेट रहें और अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें।"
रायपुर प्रवास पर रहेंगे सीएम साय:
प्रदेश के मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कड़ी में वह सबसे पहले सुबह 11:30 सनातन संस्कृति और धर्म रक्षा महायज्ञ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। फिर दोपहर 12:45 बजे आयोजित किए चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनियुक्त पदाधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में भी सीएम सम्मिलित होंगे। इसके अलावा वह 4:30 बजे निजी समाचार पत्र के कार्यक्रम में और रात 8:30 बजे एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिसके बाद सीएम साय रात 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
नवनियुक्त CCCI पदाधिकारी लेंगे शपथ:
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने 69 पदों के लिए चुनाव परिणाम घोषित किया है, जिसके मुताबिक नवनियुक्त पदाधिकारी आज शपथ ग्रहण करेंगे। ये कार्यक्रम शहीद स्मारक भवन में दोपहर 12 बजे आयोजित की गई है। जहां पर डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रमेश बैंस, विधायक, मंत्री समेत सांसदगण भी इस समारोह में सम्मिलित होंगे। चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सतीश थैरानी शपथ लेंगे। वहीं नए अध्यक्ष के साथ कोषाध्यक्ष निकेश भरडिया और महामंत्री अजय भसीन भी आज अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
भाजपा युवा मोर्चा करेंगे प्रदर्शन :
भाजपा युवा मोर्चा आज रायपुर के माना नगर पंचायत क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे विरोध प्रदर्शन करेंगे। ये प्रदर्शन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुए हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर किया जाएगा। इस बीच CM ममता बनर्जी की अर्थी निकाली जाएगी और पुतला दहन भी किया जाएगा। वहीं प्रदर्शन के दौरान केस आठ जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और भाजपा विधायक मोतीलाल साहू समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी यहां पर शामिल होंगे।