Morning Breaking: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता कैबिनेट की बैठक होगी। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बीजेपी विभिन्न कार्यक्रम करेगी। युक्तियुकरण के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन कल करेगी। प्रदेश में स्कूल सफाई कर्मचारियों का तीन चरणों में प्रदर्शन होगा।
साय कैबिनेट की बैठक :
प्रदेश के मंत्रालय महानदी भवन में आज दोपहर 12 बजे से बैठक का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जहां पर जनहित में कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। साथ ही नक्सल ऑपरेशन में मिल रही सफलता पर भी हो सकती है, और खरीफ सीजन में खाद, बीज की उपलब्धता पर भी संभव चर्चा होगी। उक्तियुक्तकरण को लेकर भी संभावना चर्चा की जाएगी।
'संकल्प से सिद्धि' अभियान का आयोजन:
प्रदेश में बीजेपी "संकल्प से सिद्धि" अभियान का आयोजन करेगी। दरअसल मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बीजेपी पार्टी विभिन्न कार्यक्रम करेगी। इसी कड़ी विश्व योग दिवस पर सभी मंडलों में योग शिविर लगाया जाएगा। ये अभियान 9 से 21 जून तक चलाया जाएगा। जो 15 से 17 जून तक हर एक शक्ति केंद्र में चौपाल लगाया जाएगा। और शहरों में मोहल्ला चौपाल, पंचायतों में ग्रामीण चौपाल लगेंगे। बतादें कि इस बीच कार्यकर्ता-नेता मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धि को घर-घर लेकर जाएंगे।
युक्तियुकरण के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन:
युक्तियुकरण के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन कल करेगी। इस दौरान सभी जिलों में 3 से 5 किमी की यात्रा निकाली जाएगी। वहीं अगले चरण में DEO दफ्तर का यात्रा कर घेराव करेंगे। युक्तियुक्तकरण का विरोध कांग्रेस चार चरणों में करेगी। जिसके बाद सभी जिलों में 5, 6, 7 जून को प्रेस कांफ्रेंस होगी, और 9, 10, 11 जून को ब्लॉकों में BEO दफ्तर का घेराव होगा। इस बीच PCC चीफ दीपक बैज समेत वरिष्ठ नेता यात्रा में शामिल होंगे। बता दें कि कांग्रेस प्रदेशभर में लगभग 10463 स्कूल बंद करने को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी।
सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:
प्रदेश में स्कूल सफाई कर्मचारियों का तीन चरणों में प्रदर्शन होगा। जिसके लिए वह 6 जून को जिला मुख्यालयों में सीएम के नाम का ज्ञापन सौंपेंगे। वहीं मांग पूरी नहीं होने पर वह अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। इस दौरान युक्तियुक्तकरण पर रोक समेतलंबित मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं, साथ ही 10 जून तक सभी मांग को पूरा करने की गुहार लगा रहे। बता दें कि छग में 43301 कर्मचारी सरकारी स्कूलों में कार्य कर रहे हैं, और कर्मचारी पूर्णकालिक कलेक्टर दर पर वेतन की मांग कर रहे हैं।