अंबिकापुर। सरगुजा जिले का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट इन दिनों बारिश के मौसम में पर्यटकों से गुलजार है। प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली और ठंडे मौसम का आनंद लेने बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। लेकिन कुछ बाइकर्स के लापरवाह व्यवहार ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज रफ्तार से बढ़ी परेशानी
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ युवक मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइकों से तेज आवाज निकालते हुए मैनपाट की सड़कों पर रफ्तार का प्रदर्शन कर रहे हैं। कई मामलों में बाइक स्टंट और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी भी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि तेज शोर और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण न केवल पर्यटकों की शांति भंग हो रही है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो
स्थानीय लोगों का दावा है कि सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें कुछ बाइक सवार सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करते और तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं। इससे पर्यटन स्थल की छवि पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
लगातार सामने आ रही शिकायतों के बावजूद स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। इसे लेकर मैनपाट पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
सख्त अभियान चलाने की मांग
ग्रामीणों, स्थानीय व्यापारियों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही तेज रफ्तार, स्टंटबाजी और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन