BHEL Trade Apprentice Recruitment 2026: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने ट्रेड अप्रेंटिस के 187 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 2 जुलाई से शुरू हो गए और 15 जुलाई तक जारी रहेंगे। जिन कैंडिडेट्स के पास आईटीआई की डिग्री है वो फटाफट मौके का लाभ उठाएं। आवेदन ऑनलइन के माध्यम से जमा किया जाएगा। जिसके लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट https://hwr.bhel.com/recruitment/ पर विजिट कर सकते है।
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति रानीपुर, हरिद्वार और उत्तराखंड में होगी। रिक्त पदों की संख्या 187 है। फिटर ट्रेड के लिए 74, मशीनिस्ट के लिए 36, टर्नर के लिए 26, वेल्डर के लिए 17, इलेक्ट्रीशियन के लिए 26, ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) के लिए चार और फाउंड्रीमैन के लिए चार पद खाली हैं।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जो आईटीआई और कक्षा दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। आईटीआई का वैटेज 70% और हाई स्कूल का 30% होगा। कोई विशेष परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
आयु सीमा
कैंडिडेट्स की न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी एनसीएल को 3 साल और एससी-एसटी को 5 साल की छूट दी जाएगी।
आवेदन के लिए जरूरत दस्तावेज
आवेदन के समय और बाद में सत्यापन के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- 10वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र
- आईटीआई की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- जाति या ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- उत्तराखंड निवास प्रमाणपत्र (जहां लागू)
- राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप पोर्टल का पंजीकरण प्रमाण
- कर्मचारी आश्रित प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)