Eyesight incresing tips: आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में अधिकांश लोग घंटों कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल स्क्रीन के सामने बिताते हैं। लगातार स्क्रीन देखने, पर्याप्त आराम न मिलने और असंतुलित दिनचर्या के कारण आंखों में थकान, सूखापन और धुंधला दिखाई देने जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। जो की बढ़ती उम्र के साथ और भी आंखों की रोशनी को प्रभावित कर सकती है और आगे चलके लोगों को चश्मे और दवाइयों का सहारा लेना पड़ सकता है।
ऐसे में आज हम आपको आखों की रौशनी बढ़ाने के लिए कुछ नेचुरल तरीकों के बारे में बताने जा रहे है। जिन्हे इस्तिमाल करके आप जल्द से जल्द अपनी आखों की रोशनी बढ़ा सकते है। तो चलिए जानते है उन उपायों के बारे में , ,,
एक्सरसाइज
आंखों की सेहत के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना भी बहुत जरूरी माना जाता है। नियमित रूप से व्यायाम करने वाले लोगों में आंखों की रोशनी काफी अच्छी होती है। व्यायाम करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। वजन बढ़ने के कारण टाइप टू डायबिटीज से पीड़ित लोगों में भी आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है। इसलिए रोज व्यायाम करें और अपनी आंखों को स्वस्थ रखें।
सरसों का तेल
सरसों का तेल इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। पैर के तलवों पर करीब 10 मिनट तक रोजाना मालिश करके सोएं।
त्रिफला
त्रिफला चूर्ण आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी सहायक होता है। इसके लिए आप रात में पानी में भिगोकर इसको सुबह छानकर उस पानी से आंखों को धोएं।
संतरे और गाजर का जूस
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप संतरे और गाजर के जूस का सेवन भी कर सकते हैं. आप चाहें तो इनका सेवन ऐसे भी कर सकते हैं. खाने के बाद या फिर किसी भी समय 1 संतरे और गाजर का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है.
मेथी
मेथी का सेवन या फिर सुबह खाली पेट इसके पानी का सेवन करना भी आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए आप रात को मेथी को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें.
गुलाब जल
गुलाब जल त्वचा को निखारने के साथ-साथ आंखों के लिए काफी कारगर माना जाता है। गुलाब जल आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप गुलाब जल की दो तीन बूंद को हफ्ते में दो से तीन बार आंखों में डाल सकते हैं। यह आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल को साफ करने के लिए भी काफी मददगार साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
पालक
पालक कई ऐसे गुणों से भरपूर होती है जो हमारे पूरे स्वास्थय के लिए फायदेमंद होता है. इसमें आयरन, जिंक, विटामिन ए और ई पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है. आप पालक की सब्जी, सूप या फिर इसके जूस का सेवन भी कर सकते हैं.
बादाम और शकरकंद
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम का सेवन करना चाहिए. वहीं शाम के समय शकरकंद खानी चाहिए. इन दोनों चीजों का सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है.