फल और सब्जियों को बाजार से लाने के बाद पॉलीथीन में ही फ्रिज में रख देना अधिकांश घरों की सामान्य आदत है। हालांकि, यह तरीका उनकी ताजगी और आपकी सेहत दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। प्लास्टिक बैग में हवा का पर्याप्त संचार नहीं हो पाता, जिससे नमी बढ़ती है और बैक्टीरिया व फफूंद तेजी से पनपने लगते हैं। इससे फल और सब्जियां जल्दी खराब होने लगती हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ प्लास्टिक में मौजूद रसायन जैसे बिसफिनॉल-ए (BPA) और फ्थैलेट्स भोजन के संपर्क में आने पर स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। इसलिए बाजार से घर पहुंचते ही फल और सब्जियों को पॉलीथीन से निकाल देना बेहतर माना जाता है।
पॉलीथीन में लपेटकर फल-सब्जियां रखने से अच्छा है कि आप कपड़े या पेपर बैग का इस्तेमाल करें, क्योंकि इनमें हवा का संचार बना रहता है और अतिरिक्त नमी भी कम होती है। जिससे सब्जियां खराब नहीं होती और स्वस्थ भी अच्छा रहता है।
न रखें प्लास्टिक बैग में सब्जियां
1. कैंसर का खतरा: पॉलीथीन में कई केमिकल्स होते हैं जो कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। ये केमिकल्स फल-सब्जियों में अवशोषित हो सकते हैं और आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए फ्रिज में सब्जी और फल को हमेशा खुला करके ही रखना चाहिए।
2. बैक्टीरिया और फंगस का विकास: पॉलीथीन में नमी जमा हो सकती है, जिससे बैक्टीरिया और फंगस का विकास हो सकता है। ये बैक्टीरिया और फंगस फल-सब्जियों को खराब कर सकते हैं और आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होते हैं।
3. विटामिन और मिनरल्स की कमी: पॉलीथीन में लपेटकर फल-सब्जियां रखने से विटामिन और मिनरल्स की कमी हो सकती है। ये विटामिन और मिनरल्स फल-सब्जियों के पोषक तत्वों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। फ्रिज में कई दिन तक सब्जी रखी रहती है तो उसके पौषक तत्व खत्म हो जाते हैं।
4. केमिकल्स : पॉलीथीन में कई केमिकल्स होते हैं जो फल-सब्जियों में चले जाते हैं। ये केमिकल्स आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
5. ऑक्सीजन की कमी
ऑक्सीजन की कमी के कारण सब्जियों में एक तरह की गैस बनने लगती है, जिसे एथिलीन गैस कहा जाता है. यह गैस न सिर्फ सब्जियों को जल्दी खराब करती है, बल्कि उनमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन C और अन्य विटामिन भी धीरे-धीरे कम हो जाते हैं.