हरदा : देशभर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जहां जोरों शोरों से जारी है। तो वही मध्य प्रदेश के विभिन जिलों में 15 अगस्त को भव्य कार्यकमों का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है। तो वही आजादी के 80 वर्षगांठ पर हरदा और निवाड़ी में शराब दुकाने बंद रहेगी। जिसको लेकर कलेक्टर ने आदेश भी जारी कर दिया है।
फुटकर दुकानों सहित वाइन शॉप रहेगी बंद
निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने अपने आदेश में साफ कहा है कि 15 अगस्त को शहर में देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों एवं वाईन शॉप बंद रहेंगे। मध्यप्रदेश राजपत्र असाधारण क्रमांक-45 दिनांक 20 फरवरी 2026 की कंडिका क्रमांक 47(1) के प्रावधानों के अनुसार 15 अगस्त 2026 ‘स्वतंत्रता दिवस’ को शुष्क दिवस घोषित किए जाने के क्रम में यह आदेश जारी किया गया है।
प्रशासन की जनता से खास अपील
इसके साथ ही हरदा में भी 15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित किए जाने के चलते जिले में कम्पोजिट मदिरा दुकानों एवं देशी मद्यभाण्डागार को पूर्ण दिवस बंद रखे जाने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही प्रशासन ने लोगों ने नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।
बार एवं रेस्टोरेंट भी रहेंगे बंद
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सिद्धार्थ जैन ने अनुसार, 15 अगस्त को ना सिर्फ मदिरा दुकानें बल्कि एमबी वाइन शॉप, एफएलएल-2 बार एवं रेस्टोरेंट, सीपवेल आउटलेट और वाइनरी की दुकानें भी पूरे दिन बंद रहेंगी।