लुटेरी दुल्हन : आखिरीकार अपने हुस्न के जाल में फंसाने वाली वो लुटेरी हसीना और उसके दलाल क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आ गए। लगातार समाने आई खबरों ने इन दलालों के साथ लुटेरी दुल्हन केहुस्न के जाल का करमकांड़ों का प्रमुखता से खुलासा किया था। जिसके बाद लुटेरी दुल्हन गैंग के दलाल और लुटेरी दुल्हन को क्राइम ब्रांच द्वारा सोमवार सुबह शहर के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया है। सभी दलालों द्वारा कई व्यक्तियों के साथ ठगी की वारदात की गई थी।
हुस्न के जाल में फंसाने और उनके साथ लूट की खबरों के बाद क्राइम ब्रांच इनकी तलाश कर रही थी। गैंग अपने उपनाम को बदलकर पहले शिकार को अपने जाल में फंसती थी, जिसके बाद दुल्हन उसे लूट के फरार हो जाती थी। डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार फरियादी संदीप पिपलिया की शिकायत पर सोमवार को शहर के अलग-अलग इलाकों से लुटेरी दुल्हन वर्षा चोपड़ा, दलाल विजय कटारिया, दलाल सुनीता, दलाल रेखा को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 308, 308 (7) सहित कई धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
संदीप की आपबीती...
फरियादी संदीप का कहना है कि वर्षा से उसकी शादी 16 मई 2023 को हिंदू रीति-रिवाज से आंबेडकर नगर स्थित रौकसे धर्मशाला में हुई थी। शादी के बाद फरियादी की ससुराल वालों से छोटी-छोटी बात पर नोंकझोंक होती रहती थी। 10 माह बाद ही वर्षा अपने मायके रली गई। एक बार जब रात में उसके फोन पर कॉल आया तो उस पर उसके पुराने बॉयफ्रेंड का नंबर देख पूछा, जिस पर पहले तो वह घबरा गई। इसके बाद उसने बताया कि वो योगेश नानेरिया का नंबर है, जिससे कोई पुरानी देनदारी है, लेकिन 2 अक्टूबर 2023 को मैंने गौरीनगर के राम मंदिर में दोनों को मिलते देख लिया। इस बीच वर्षा उसकी छोटी बहन की शादी के कर्ज को लेकर मुझसे 10 लाख रुपए ले चुकी थी। जब भी रुपए की बात करता वर्षा मुझसे झगड़ने लगती थी। कु छ दिन पहले 17 जुलाई 2024 को वर्षा ने मुझ पर मारपीट और जान से मारने का झूठा आरोप लगाकर हीरानगर में प्रकरण दर्ज करवा दिया।
चार सगाई, फिर शादी का झांसा
संदीप ने बताया जब मैंने वर्षा का पिछला रिकॉर्ड खंगाला तो उसके कई ऐसे बॉयफ्रेंड का खुलासा हुआ, जिनसे वह महिला दलाल के माध्यम से इंदौर सहित मुंबई और राजस्थान में सगाई कर रुकी है। इससे पहले उसने योगेश नानेरिया से सात लाख रुपए ठग लिए, जिसे वह अपना बॉयफ्रेंड बताती है। संदीप ने बताया आष्टा के रहने वाले कुलदीप ठाकुर से भी वर्षा ने सगाई कर 5 लाख रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद शातिर वर्षा ने उसे भी शादी का झांसा दिया, लेकिन कुलदीप ने जब अपने रुपए मांगे तो उसके खिलाफ महिला थाने में छेड़छाड़ की शिकायत का आवेदन दे दिया। महिला थाने में ही कुलदीप पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवा दिया।
मुंबई के ज्वेलर्स को बनाया निशाना
पीड़ित मुंबई के शंकेश्वर दर्शन टॉवर का रहने वाला है। उसका कुछ समय पहले सुनीता (42) नामक महिला से फोन पर संपर्क हुआ। महिला ने कई लड़कियों के फोटो दिखाए, जिनमें से वर्षा का फोटो पसंद आया। सुनीता ने कहा कि लड़की को इंदौर से मुंबई लेकर आने-जाने का सारा खर्चा फरियादी को वहन करना होगा। इस पर फरियादी द्वारा 50 हजार रुपए सुनीता के मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद तय हुआ कि सुनीता जब वर्षा को लेकर मुंबई आएगी तो होटल में रुकने सहित अन्य खर्च भी फरियादी को ही रुकाना होगा।
मुंबई पहुंची लुटेरी दुल्हन
दीपेश के मुताबिक वह लंबे समय से लड़की ढूंढ रहा था, इसलिए उसने हर बात मान ली। वर्षा पसंद आने के बाद दीपेश के परिजन इंदौर आए। दोनों के परिजन इस रिश्ते के लिए सहमत हो गए। फरियादी का कहना है वर्षा ने उसका कोई अन्य घर दिखाया था। परिवार ने अप्रैल 2024 में दीपेश और वर्षा की मुलाकात करवाने के लिए वर्षा को मुंबई अपने खर्च पर बुलवाया। मुंबई में दीपेश के घर वालों से मिलने के लिए लुटेरी दुल्हन वर्षा उसकी बहन आरती, विजय कटारिया और रेखा ट्रेन से मुंबई पहुंचे। फरियादी के परिवार वालों को वर्षा ने रेखा को अपनी चाची के रूप में परिचय करवाते हुए आरती को अपनी बहन बताया।
दीपेश लगाए गंभीर आरोप
दोनों परिवार जब शादी के लिए मान गए तो 15 दिनों में ही वर्षा और दीपेश की शादी 21 मई 2024 को आर्य समाज में करा दी गई, लेकिन 3 जून से पहले ही 29 मई की रात में अरानक वर्षा ने पेट दर्द होने का बहाना बनाया और 3 जून से पहले वो 30 मई को ही इंदौर आ गई। परिवार को कुछ समझ आता उससे पहले 17 जून को वर्षा फिर से मुंबई पहुंच गई, लेकिन मुंबई जाते ही उसने दीपेश पर आरोप लगाया कि उसके प्राइवेट पार्ट्स पर दीपेश ने काफी चोट पहुंचाई है। इसके बाद वो फिर से इंदौर आ गई। फिर वापस नहीं लौटी।