रिपोर्टर सौम्या यादव// धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर अ बिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है। इसी कड़ी में सहकारी समितियों को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से जोड़कर किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों की पहुंच सुनिश्चित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
खेती में ड्रोन के उपयोग की दी विस्तार:
इसी कड़ी में आज कलेक्टर मिश्रा की मौजूदगी में आज ड्रोन तकनीक का सफल डेमोंस्ट्रेशन आयोजित किया गया, जिसमें खेती में ड्रोन के उपयोग की बारीकियों को विस्तार से समझाया गया। ड्रोन के जरिए कीटनाशक और उर्वरकों के छिड़काव की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष दिखाया गया, जिससे कम समय में अधिक क्षेत्र में सटीक और किफायती कार्य संभव है।
तकनीक व्यवहारिक उपयोग की ली जानकारी :
इस दौरान कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों और संबंधित टीम से तकनीक के व्यवहारिक उपयोग की जानकारी ली और इसे व्यापक स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में CSC के माध्यम से हर समिति को तकनीकी रूप से सशक्त किया जाएगा, ताकि किसानों को आधुनिक संसाधनों का सीधा लाभ मिल सके। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि “नई तकनीकों को अपनाना समय की मांग है। ड्रोन तकनीक से खेती में लागत घटेगी और उत्पादकता बढ़ेगी।
किसान आधुनिक कृषि से जुड़े:
हमारा प्रयास है कि धमतरी का हर किसान आधुनिक कृषि से जुड़े और समृद्ध बने।” इस अवसर पर DRCS, नोडल CCB, ब्रांच मैनेजर, समिति प्रबंधक, CSC SPM सुरेन्द्र दास, CSC DM विनय गिरि तथा ड्रोन तकनीकी टीम के सदस्य वीजी लेके 8 किसान उपस्थित थे।