Rose Water disadvantage : अक्सर लोगों की स्किन रूखी, बेजान और थकी हुई लगती है। जिसे ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने के लिए लोग तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है। लेकिन फायदा नहीं मिलता। ऐसे में अधिकतर लोग फेस को चमकदार और यंग दिखाने के लिए गुलाब जल को यूज़ करने की सलाह देते है। जिसके वैसे तो कई तरह के फायदे तो है। लेकिन नुकसान भी है। तो चलिए जानते है गुलाब जल के फायदे और नुकसान के बारे में ,,,
गुलाब जल के नुकसान (Side Effects of Rose Water)
- एलर्जी या जलन कुछ लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है. गुलाब जल लगाने पर जलन या रैशेज हो सकते हैं.
- नकली गुलाब जल से नुकसान बाजार में कई नकली या केमिकल युक्त गुलाब जल मिलते हैं. इनसे स्किन को नुकसान हो सकता है.
- हर स्किन टाइप के लिए नहीं बहुत ऑयली या बहुत ड्राई स्किन पर गुलाब जल अकेले असर नहीं करता. इसे अन्य चीजों के साथ मिलाकर लगाना चाहिए.
गुलाब जल लगाने के फायदे
त्वचा को हाइड्रेट करता है
गुलाब जल त्वचा को नमी देता है और ड्राईनेस को दूर करता है. यह एक नैचुरल मॉइस्चराइज़र की तरह काम करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन अच्छी रहती है।
एंटी-एजिंग गुण:
गुलाब जल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को जवान बनाए रखने में मदद करते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं.
त्वचा को टोन करता है-
गुलाब जल त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करता है और इसे टोन करने में मदद करता है।
डार्क सर्कल्स से बचाए
गुलाब जल को रुई में भिगोकर आंखों पर रखने से डार्क सर्कल्स कम होते हैं। इससे आंखों की थकान भी दूर होती है। अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ये तरीका जरूर अपनाएं।
नेचुरल टोनर
गुलाब जल एक बेहतरीन नेचुरल टोनर के साथ साथ नैचुरल मॉइस्चराइज़र के तौर पर भी काम करता है। यह पोर्स को टाइट करता है और स्किन को क्लीन रखता है.साथ ही पिंपल्स और मुंहासों की समस्या को दूर करने में मदद करता है।