Punjab Police Constable Vacancy: पुलिस विभाग में नौकरी का शानदार मौका, पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल के 3298 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन सिर्फ 30 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो फटाफट ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर आवेदन करें।
यह भर्ती दो कैडरों के पदों पर की जाएगी। जिसमे डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर के 2,522 पद और आर्म्ड पुलिस कैडर के 776 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन की प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू हो गई है ।
आयु सिमा
इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष तक होनी चाहिए। तो वही आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
योग्यता क्या होनी चाहिए?
= किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
= एक्स सर्विसमैन के लिए 10वीं पास योग्यता तय की गई है। यानी मैट्रिक पास कैंडिडेट्स भी इसमें अप्लाई कर सकेंगे।
=कैंडिडेट ने 10वीं कक्षा पंजाबी कंपल्सरी या इलेक्टिव सब्जेक्ट के साथ पास की हो। या समकक्ष परीक्षा पंजाबी भाषा के साथ उत्तीर्ण की होनी जरूरी है।
कितना मिलेगा वेतन?
इस पोस्ट के लिए उम्मीदवारों को वेतन 19,900 रुपये प्रति माह दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
चयन के लिए आवेदनकर्ताओं को सबसे पहले कॉमन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में शामिल होना होगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम लिस्ट में जगह दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और भर्ती सेक्शन खोलें।
- रजिस्ट्रेशन करें, अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके नया अकाउंट बनाएं।
- लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण सही-सही दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि)।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म को ध्यान से जांचें और सबमिट करें।
- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड/प्रिंट करें भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।