MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वन विभाग और जेल विभाग के 1679 पदों पर भर्ती निकाली गई। जिसके लिए आवेदन 30 अप्रैल तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 14 मार्च 2026 थी। लेकिन बाद में समय में बदलाव कर दिया गया।
यह भर्ती वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक के पदों पर की जाएगी। जिसके लिए आवेदन 28 फरवरी से शुरू हो गए है। परीक्षा का आयोजन 07 अप्रैल को दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
पद का नाम: वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक (वन विभाग), जेल प्रहरी और जेल अधीक्षक (जेल विभाग)
कुल पद: 1679
पदों का विवरण
- वन रक्षक (Forest Guard): 728 पद
- क्षेत्र रक्षक (Field Guard): 169 पद
- जेल प्रहरी (Jail Warder): 757 पद
- सहायक जेल अधीक्षक (Asst. Jail Superintendent): 25 पद
पात्रता और शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
- वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक एवं जेल प्रहरी: इन पदों के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (High School) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- जेल सुपरिटेंडेंट: इस पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) की डिग्री होनी चाहिए।
- आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18/21 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को शासन के नियमानुसार आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- सामान्य/OBC/EWS: ₹500
- SC/ST: ₹250
वेतन कितना मिलेगा
वन रक्षक, जेल प्रहरी और क्षेत्र रक्षक पदों के लिए 19,500 से 62,000 रुपये (लेवल-4) तक वेतन मिलेगा, जबकि सहायक जेल अधीक्षक को 36,200 से 1,14,800 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा, साथ ही अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा.
ऐसे करें आवेदन
1. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा.
2. सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें.
3. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
4. फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
5.आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
6. फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.