Femina Game Changer Award 2026 : भोपाल/मुंबई: भोपाल के प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी ब्रांड अमांते के लिए यह गर्व का क्षण रहा, जब इसकी सीईओ रत्नाभा शर्मा को मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में फेमिना गेम चेंजर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, नवाचारपूर्ण सोच और अमांते को एक विशिष्ट प्रीमियम सेलिब्रेशन डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के लिए प्रदान किया गया।
प्रसिद्ध अभिनेत्री शेफाली शाह ने दिया अवार्ड
कार्यक्रम में यह सम्मान प्रसिद्ध अभिनेत्री शेफाली शाह द्वारा प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के साथ अमांते ने न केवल भोपाल, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है।
यह सम्मान पूरी अमांते टीम का - रत्नाभा शर्मा
इस अवसर पर रत्नाभा शर्मा ने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरी अमांते टीम का है। हमारा उद्देश्य हमेशा से लोगों को एक ऐसा एक्सपीरियंस देना रहा है जो यादगार हो। हम आने वाले समय में अमांते को देश के प्रमुख शहरों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
अमांते डाइनिंग - सेलिब्रेशन डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित
अमांते आज भोपाल में एक प्रमुख प्रीमियम डाइनिंग और सेलिब्रेशन डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित हो चुका है, जहां ग्लोबल क्यूज़ीन, रूफटॉप एक्सपीरियंस, क्लब और कस्टमाइज्ड सेलिब्रेशन की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह उपलब्धि न केवल ब्रांड की सफलता को दर्शाती है, बल्कि महिला नेतृत्व और उद्यमिता के क्षेत्र में भी एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।