SECL Apprentice Recruitment 2026: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने अप्रेंटिस के 1600 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 17 मार्च से शुरू हो गए और 31 मार्च तक जारी रहेंगे। यह भर्ती जनरल के 800, एससी के 308, ओबीसी के लिए 270 और एसटी के लिए 222 पदों पर की जाएगी। जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://secl-cil.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इतना ही नहीं 10वीं/12वीं के बाद डिप्लोमा या आईटीआई डिग्री वाले कैंडिडेट्स भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इतने पदों पर होगी भर्ती
ग्रेजुएट अप्रेंटिस- 500 पद
टेक्नीशियन अप्रेंटिस- 1100 पद
योग्यता
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में 4 साल का बीई/बी.टेक/बीएससी/बी.कॉम/बीबीए/बीसीए की डिग्री जरूरी है, जबकि टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में 3 साल का डिप्लोमा जरूरी है.
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट औेर दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। साथ ही मेडिकल परीक्षण भी किया जाएगा। इतना ही नही इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिस पोस्ट के लिए 10, 900 से लेकर 12,300 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा.
ऐसे करें आवेदन
= आवेदन करने के लिए सबसे पहले साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in पर जाएं.
= फिर ‘SECL अप्रेंटिस भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
= इसके बाद लॉगिन आईडी बनाने के लिए ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें.
= अब फॉर्म में मांगी गई सारी डिटेल को फिल करें.
= अपनी फोटो और साइन समेत जारी जरूरी डॉक्यूमेंट की स्कैन की हुई कॉपियां अपलोड करें और चेक करने के बाद से उसे सबमिट कर दें.