इस साल हनुमान जयंती का पर्व 02 अप्रैल को मनाया जायेगा। मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ करने से बजरंगबली की कृपा बरसती है। साथ ही जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती है। हनुमान जयंती के दिन महावीर बजंरगबली का जन्म हुआ था. इसलिए इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे के साथ सुंदरकांड का पाठ भी किया जाता है।
हनुमान जयंती का पर्व हमेशा चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। वैसे तो इस दिन पूजा पाठ करने की मान्यता है। लेकिन क्या आप जानते है कि हनुमान जी को कुछ राशियां बेहद प्रिय है। जिन पर हमेशा बजरंगबली की विशेष कृपा बनी रहती है। तो चलिए जानते है उन राशियों के बारे में ,,
मेष राशि
मेष राशि हनुमान जी की प्रिय राशियों में से एक मानी जाती है। इस राशि के जातकों पर बजरंगबली की कृपा सदैव बनी रहती है। इतना ही नहीं मेष राशि वालों को कभी भी धन से जुड़ी दिक्कतें नहीं आती हैं और करियर में भी तरक्की मिलती रहती है। मेष राशि के जातकों को हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद रहता है। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं, जो शक्ति और साहस का प्रतीक माने जाते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों पर भी बजरंगबली की विशेष कृपा मानी जाती है। इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं, जिन्हें हनुमान जी का गुरु भी माना जाता है। यही कारण है कि सिंह राशि के जातकों को हनुमान जी का आशीर्वाद विशेष रूप से मिलता है।सिंह राशि के जातकों को ज्यादा संघर्ष भी नहीं करना पड़ता है।इन्हें कम उम्र में ही सारी सुख-सुविधाएं और तरक्की मिल जाती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि भी मंगल ग्रह से जुड़ी होती है, जिससे इन लोगों में साहस और ऊर्जा की कोई कमी नहीं होती। इन राशि के जातकों पर हमेशा हनुमान जी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक स्थिति भी हमेशा मजबूत बनी रहती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों पर हनुमान जी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। इस राशि के जातकों के जीवन में सकरात्मकता बनी रहती है और धन से जुड़ी परेशानियां भी कम होती हैं। कुंभ राशि के जातकों के लिए हनुमान जी की पूजा विशेष रूप से लाभकारी मानी जाती है। इस राशि के स्वामी शनिदेव होते हैं और यह भी माना जाता है कि शनि की बुरी दृष्टि से बचने के लिए हनुमान जी की पूजा करना बहुत प्रभावी होता है।