शाजापुर : मध्य प्रदेश के शाजापुर में उस वक़्त मातम पसर गया जब एक 10 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। बच्चा अपने घर के बाहर पानी की मोटर का वायर निकालने गया था। तभी वो हादसे का शिकार हो गया और उसकी जान चली गई। मामला जलोदा गांव का है।
पानी की मोटर का वायर निकालने गया था
जानकारी के अनुसार, जलोदा निवासी अखिलेश (10 साल), पिता शंकर, अपने घर के बाहर लगी पानी की मोटर का वायर निकालने गया था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। हालांकि परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार में पसरा मातम
परिजनों ने बताया कि मोटर का वायर कटा हुआ था। बालक के हाथ में वायर आ गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वही बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।