Money Vastu Dosh: पैसा बहुत जरूरी चीज है। अगर पैसा न हो तो लोगों को कई तरह की परेशानी का सामान करना पड़ता है। ऐसे में लोग अपना जीवन बेहतर करने के लिए कड़ी मेहनत कर पैसा कमाते है । बावजूद इसके उनके पास पैसा नहीं ठहरता और पैसों की तंगी बनी रहती है। जिसकी मुख्य वजह वास्तु दोष भी है। इतना ही नहीं घर में रखी कुछ चीजे भी धन के आगमन में बाधा बनती है। जिन्हे अगर आप समय रहते बाहर निकल दे तो धन की समस्या दूर होगी और धर लाभ होगा। तो चलिए जानते है कि घर में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए ,,, .
घर में पानी टपकता नल
अगर आपके घर में भी नल से पानी टपकता है तो जल्द ही ठीक करवा ले। क्योकि इसे धन के “बहने” का प्रतीक माना जाता है। नलों से बेवजह पानी टपकने से धन हानि की समस्या बनी रहती है और आमदनी भी घटती है।
मृत परिजन के कपड़े
वास्तु दोष को उत्पन्न करने में यह भी बड़ा कारण है। घर में मृत परिजन का सामान जैसे, कपड़े, कप आदि सामान नहीं रखना चाहिए। घर में पुराने कपड़े रखने से भी धन हानि बनी रहती है।
टूटी-फूटी चीज़ें
टूटा फर्नीचर, घड़ी, कांच या इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने से नकारात्मक ऊर्जा फैलाता है.साथ ही जीवन में दिक्कतें भी आती है।
घर की छत पर पड़ा कबाड़ा
घर में गंदगी या कचरा जमा रखना सीधा-सीधा नकारात्मकता और अव्यवस्था को बढ़ाता है, जिससे अवसर भी कम हो सकते हैं। घर की छत पर लकड़ी, लोहा, स्टील, पेपर, पॉलिथीन, बोरियां आदि चीजें कई सालों तक पड़ी रहती हैं। इसे वास्तु दोष का एक बड़ा कारण भी माना जाता है।
बंद पड़ीं घड़ियां
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बंद पड़ चुकी घड़ियां नहीं रखनी चाहिए। इससे तरक्की में बाधा पड़ती है और धन प्राप्ति में भी परेशानियां आती हैं। घर में रुकी हुई घड़ी ठहराव का प्रतीक मानी जाती है।