भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को फिल्म फुले देखेंगे। जिसको लेकर भोपाल के डीबी मॉल में थिएटर को बुक कर दिया गया है। यह फिल्म महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित है। जिसमे लड़कियों को शिक्षित करने का संघर्ष दिखाया गया है। बता दें कि फिल्म फुले 25 अप्रैल को सिनेमा घरों में रिलीज़ की गई थी। जिसे 13 मई को खुद दिग्विजय सिंह ने उमंग, जीतू सहित कार्यकर्ताओं के साथ देखी थी।
आयोजन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह
जानकारी के मुताबिक शाम 6.30 बजे डीबी मॉल में कांग्रेस कार्यकर्ता फिल्म देखेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए 340 सीट्स बुक की गई है। इस आयोजन का उद्देश्य पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को फुले के समतावादी विचारों और सामाजिक न्याय के संघर्ष से रूबरू कराना है। दिग्विजय सिंह की इस पहल को सामाजिक परिवर्तन के पुरोधा फुले को वर्तमान राजनीतिक संदर्भ में पुनः स्थापित करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। इस आयोजन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
सावित्रीबाई फुले के जीवन और संघर्ष पर आधारित है फिल्म
बता दें कि फ़िल्म फुले महात्मा ज्योतिराव फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के जीवन और संघर्ष पर आधारित है। यह फिल्म भारत में जाति और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ फुले दंपति के संघर्ष को दिखाती है। इस फिल्म में पहली बार अभिनेत्री पत्रलेखा और अभिनेता प्रतीक गांधी एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।