बलौदाबाजार। दीपावली की रात दामाखेड़ा में फटाका फोड़ने को लेकर हुए विवाद को देखते हुए आज दामाखेड़ा पुलिस गांव में छावनी में तब्दील हो चुकी है। लॉ एंड ऑर्डर को ध्यान में रखते हुए बलौदा बाजार पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल कलेक्टर दीपक सोनी, SDM सहित जिले के तमाम अधिकारी दामाखेड़ा पहुंचे हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था हेतु आस पास की जिले से पहुंचे पुलिस के अधिकारी समेत 200 से भी अधिक पुलिस बल तैनात है। फिलहाल अभी दामाखेड़ा की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
वहीं बलौदा बाजार में जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता भी दामाखेड़ा में विवाद को लेकर प्रशासन को आज ज्ञापन सौंपेंगे। काफी संख्या में कबीर पंथ के अनुयाई दामाखेड़ा पहुंच रहे है। दोपहर 2 बजे प्रकाश मुनि साहेब अपने अनुयाइयों को घटनाक्रम को लेकर संबोधित करेंगे।
बता दे कि दामाखेड़ा कबीरपंथियों के आस्था का सबसे बड़ा केन्द्र माना जाता है। यहां देश-दुनिया से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। प्रशासन के लिए कानून व्यवस्था बनाये रखना बड़ी चुनौती माना जा रहा है।