रायपुर। कांग्रेस पार्टी आज छत्तीसगढ़ अपराध के मुद्दे को लेकर सीएम हाउस का घेराव किया है। जहां पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता रायपुर पहुंचे हुए है, वहीं इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सभा को संबोधित किया। जहां पर पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, सत्यनारायण शर्मा और पूर्व PCC चीफ धनेंद्र साहू मौजूद है। इस बीच PCC चीफ बैज ने सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसा किया है।
अपराध रोकने में सरकार विफल :
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के कार्यकर्ता तपती धूप में पूरे प्रदेश से पहुंचे हैं। हमारी लड़ाई सरकार के खिलाफ है, जनता के हक के लिए है, सरकार कानून व्यवस्था संभाल नही आ रही है। मुंगेली में बेटी 10 दिन से गायब है, बेटियों के साथ दुर्ग, रायपुर में रेप हो जाता है।सरकार आरोपी को ढूंढ ही नहीं पा रही है।
कांग्रेस ने जारी किया अपराधों का आंकड़ा:
मरवाही से भी बेटी के साथ रेप की खबर आ रही है।सबसे बड़ी चुनौती बीजेपी सरकार में बेटियों को बचाने की है। वहीं कांग्रेस ने दावा किया है कि एक साल में सिर्फ रायपुर में ही पूरे साल में लगभग 93 हत्याएं हुई है। प्रदेशभर में एक साल में अलग-अलग अपराधों के आंकड़े भी कांग्रेस ने जारी किया हैं। इसके आगे बैज ने कहा कि, प्रदेश में अपराध रोकने में भाजपा सरकार विफल साबित हुई है, जिससे जनता काफी डरी हुई है।