रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजधानी स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आज मंत्रिपरिषद की 29वीं बैठक होनी है। ये बैठक आज दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। जहां पर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। जिसमें प्रमुख रूप से खरीफ सीजन में खाद, बीज की उपलब्धता पर संभावित चर्चा की जा सकती है।
इन विषयों पर करेंगे चर्चा:
इसके अलावा नक्सल ऑपरेशन में मिल रही सफलता और युक्तियुक्तकरण को लेकर चर्चा की जा सकती है। साथ ही जनहित के लिए भी कुछ बड़े फैसले जा सकते हैं, और नक्सल ऑपरेशन में मिल रही सफलता पर भी संभव चर्चा की जाएगी। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
मंत्रालय में लेंगे बैठक :
निर्धारित किए गए कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय विभागीय समीक्षा और मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे। जिसके लिए वह अपने सिविल निवास से निकल कर 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन जाएंगे। जिसके बाद दोपहर 12:00 बजे वह यहां पर मंत्रिपरिषद की बैठक लेंगे। फिर इसके बाद परिवार कल्याण और लोक स्वास्थ्य विभाग की 3:30 बजे से 6:00 बजे तक समीक्षा बैठक लेंगे। इन सभी कार्यक्रम के बाद शाम 6:25 बजे सीएम अपने निवास लौटेंगे।