बीना जिला घोषणा: मध्यप्रदेश के मुखिया सीएम मोहन यादव आज बीना जिले के दौरे पर है। सीएम मोहन आज बीना कृषि उपज मंड़ी से प्रदेश की करोड़ा लाड़ली बहनों को योजना की 16वीं किस्त जारी करने वाले है। इसके अलावा वे सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी जारी करेंगे। संभावना है कि सीएम मोहन बीना दौरे के दौरान बीना को जिला बनाने की घोषणा भी कर सकते है।
क्या बीना बनेगा जिला?
सीएम मोहन बीना में कई विकास कायो का भूमि पूजन भी करने वाले है। बीना विधानसभा से विधायक निर्मला सप्रे लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी में शामिल हो गई थी। बीजेपी में शामिल होने से पहले उन्होंने बीना को जिला बनाने की बात रखी थी। इसके अलावा बीना को जिला बनाने की मांग बीते कई सालों से चली आ रही है। अटकले है कि बीना को जिला बनने की मांग आज सीएम मोहन पूरी कर सकते है। वही खुरई को भी जिला बनाने की मांग भी तेजी से की जा रही है। निर्मला सप्रे ने बीना को जिला बनाने के साथ साथ बीना में रिंग रोड के निर्माण की भी मांग की थी।
जिला को लेकर नेता आमने सामने
आपको बता दें कि बुंदेलखंड को एक जिला मिलने की संभावनाएं बनी हुई है। बीते 4 सितंबर को सीएम मोहन यादव संभवता नए जिले की घोषणा करने वाले थे, लेकिन उनके पिता के निधन के चलते सीएम मोहन यादव का दौर अटक गया, तो वही जिला बनाने का मामला भी अटक गया। इसके अलावा जिला बनाने को लेकर दो विधायक आमने सामने भी आ गए? सागर जिले में आने वाले खुरई और बीना में से किसी एक को जिला बनाए जाने की चर्चा लंबे से हो आ रही है।
कौन बनेगा जिला खुरई या बीना?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला बनाने को लेकर भाजपा नेता आमने सामने आ गए है। खुरई भाजपा का कहना है कि खुरई को जिला बनाया जाए, तो वही बीना भाजपा नेताओं का कहना है कि बीना को जिला बनाया जाए। जिला बनाने को लेकर भाजपा नेताओं में घमासान छिड़ गया है। सबसे ज्यादा चर्चा बीना को जिला बनाने की हैं। इसी को लेकर अब खुरई भाजपा ने आंदोलन तेज कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि जिला बनाने को लेकर भाजपा नेताओं में तकरार इतनी बढ़ गई थी की प्रदेश भाजपा को बीच में आना पड़ा था।