भोपाल : मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी और लू के चलते लोगों का हाल जहां बेहाल हो गया है। तो वही सीएम मोहन ने जनता से स्वास्थ्य पर ध्यान देने और सावधानी बरतने की अपील की है। सीएम ने कहा कि ग्रीष्मकाल के दौरान प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ा है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय अपने साथ पानी की बोतल (वॉटर बॉटल) अनिवार्य रूप से रखें और बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।
सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों की सराहना
इतना ही नहीं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्यासे व्यक्तियों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए अपने घरों और दुकानों के बाहर मटके में पेयजल की व्यवस्था रखने वाले सेवाभावी नागरिकों की भी सराहना की। इतना ही नहीं सीएम ने रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड आदि स्थानों पर यात्रियों को पानी पिलाने वाले सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों की सराहना करते हुए इस नेक कार्य को करने आभार व्यक्त किया।
प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें
तो वही कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने भी गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जनता से सावधानी बरतने और खुद को हाइड्रेटेड रखने की अपील की थी। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है। यदि संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें।