युवाओं के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से जुड़ने का शानदार मौका, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (एमएमजीएस-II) के कुल 100 पदों पर नियमित आधार पर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 2 जून तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही IIBF द्वारा जारी फॉरेक्स ऑपरेशंस सर्टिफिकेट और कम से कम 2 वर्ष का संबंधित अनुभव आवश्यक रखा गया है। आयु सीमा 30 अप्रैल 2026 तक 23 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
चयन प्रक्रिया में पहले शॉर्टलिस्टिंग होगी और उसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये रखा गया है, जबकि SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।
इतनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा DA, HRA, PF, NPS, मेडिकल सुविधाएं और अन्य बैंकिंग लाभ भी मिलेंगे