भोपाल : भारत में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार कल 28 मई को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में जहां खुशी की लहर है। तो वही ईद को लेकर मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने सख्त आदेश जारी किया है। जिसके तहत बकरीद पर खुले में नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। साथ ही प्रतिबंधित जानवरों की बलि नहीं दी जाएगी।
निर्धारित जगहों पर होगी कुर्बानी
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, मैदानों और खुले इलाकों में कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। कुर्बानी केवल अधिकृत स्लॉटर हाउस या निजी परिसरों के भीतर ही की जा सकेगी। इसके साथ ही ईदगाह और मस्जिद के अंदर ही नमाज पढ़ी जाएगी।
सोशल मीडिया पर न डाले कुर्बानी का वीडियो
इसके साथ ही कुर्बानी का कोई भी वीडियो और ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल नहीं किया जायेगा। सरकारी आदेशों का पूरी तरह से पालन करना होगा। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।