नौतपा साल के सबसे गर्म दिनों में से एक होते है। इस दौरान सूरज की तपिश अपने चरम पर होती है। जिसकी वजह से दिन के साथ साथ रात का भी तापमान सबसे ज्यादा गर्म होता है। इस समय लू की लहरें भी इतनी ज्यादा त्रीव होती है कि इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। हालांकि इस दौरान लोगों को अपनी सेहत के कुछ चीजों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। ताकि वो बीमार होने से बच सके।
नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी
बता दें कि इस साल नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है जो की 2 जून तक चलेगा। इस दौरान लोगों को बेवजह घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। साथ ही प्रयाप्त मात्रा में पानी और ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए। साथ ही बाहर निकलने से पहले खुद को अच्छी तरह से कवर कर बाहर निकले। ताकि लू की चपेट में आने से बच सके।
ब्लू, ग्रीन और ब्लैक का तापमान 60 डिग्री से भी ज्यादा
इसके साथ ही नौतपा के 9 दिनों में लाइट कलर के कपड़े पहनने चाहिए और डार्क कलर के कपडे पहनने से बचना चाहिए। दरअसल, गहरे रंग के कपडे सूर्य की गर्मी को ज्यादा सोखते हैं। जिससे सेहत खराब हो सकती है। इस दौरान सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए और काले, नीले या बहुत गहरे रंग के कपडे पहनने से बचना चाहिए।