दिल्ली। बॉलीवुड के अतरंगी एक्टर रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) अक्सर अपने अनोखे अंदाज और अजीबो गरीब कपड़ों के लिए ख़बरों में बने रहते है। इस बार रणवीर एक ऐड कि वजह से सुर्खिया बटोर रहे है। ऐड में एक्टर के साथ पोर्न स्टार जॉनी सिन्स (Johnny Sins) भी नजर आए है। जॉनी और रणवीर बेहद मजाकियां तरीके से आदमियों की सेक्सुअल हेल्थ के बारे में बात कर रहे हैं। अब यह टीवी ऐड जमकर वायरल हो रहा है। इस पर पब्लिक के तरह तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहा है।
रणवीर और जॉनी कि टीवी ऐड
सोमवार को एक ऐड रिलीज़ हुई जिसने इंटरनेट पर बबाल मचा दिया है। ऐड में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और पोर्न एक्टर जॉनी सिन्स एक साथ नजर आए। दोनों को एक साथ देख पब्लिक को विश्वाश नहीं हो रहा है। दरअसल यह एक पारिवारिक ऐड है। इसमें मर्दो के सेक्शुअल हेल्थ ब्रांड का विज्ञापन है।‘बोल्ड केयर’ ब्रांड के लिए इस ऐड को तन्मय भट, विशाल दयामा, देवैया बोपन्ना, पुनीत चड्ढा और दीप जोशी ने मिलकर लिखा है। इस ऐड को अय्यप्पा केएम ने डायरेक्ट किया है।
जानें ऐड कि स्टोरी
पारिवारिक माहौल को दर्शाता हुआ विज्ञापन में दिखाया गया है। रणवीर इस ऐड में जेठ कि किरदार में नजर आ रहे है। रणवीर और जॉनी ऐड में भाई के रोल में है जिसमे जॉनी कि पत्नी अपनी सेक्स लाइफ से नाखुश होकर घर छोड़ कर जा रही है। इतने में महिला की सास उसे जोरदार थप्पड़ जड़ देती है जिसके बाद वो महिला (बहू) घर की पहली मंजिल से नीचे गिरने लगती है। उसे गिरता देख रणवीर, जॉनी को बोल्ड केयर का एक बॉक्स देते हैं जिसमें से जॉनी एक गोली निकालकर खाते हुए महिला की जान बचा लेते हैं।
वायरल ऐड पर पब्लिक का रिएक्शन
इसकी इंटरनेट पर बड़ी चर्चा हो रही है, क्योंकि ये बड़ा एंटरटेनिंग ऐड है। Bold Care नाम की कंपनी का ये ऐड एक टीवी सीरियल की तरह 'पारिवारिक' माहौल में घटता है।सेक्स अवेयरनेस के इस ऐड पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है।रणवीर के इस ऐड पर रिएक्ट करते हुए यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने कमेंट किया-"इंडियन टीवी सोप में जॉनी सिन्स को रणवीर के भाई का किरदार निभाते देखना मेरी लिस्ट में आखिरी चीज़ थी। " वही एक दूसरे यूजर ने लिखा रणवीर और जॉनी सिन्स एक साथ .... कह दो ये झूठ है।