मेष राशि: आज धैर्य और संयम बनाए रखना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा। शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
वृषभ राशि: आज आपकी वाणी लोगों को प्रभावित करेगी, लेकिन मन किसी बात को लेकर परेशान रह सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
मिथुन राशि: शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन अपेक्षित लाभ थोड़ा कम मिलेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
कर्क राशि: आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
सिंह राशि: आज संपत्ति में वृद्धि के संकेत हैं। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और नया कारोबार शुरू करने की योजना सफल हो सकती है।
कन्या राशि: पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। स्वादिष्ट भोजन की ओर रुचि बढ़ेगी। व्यापार में मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन रिश्तों में मधुरता और नजदीकियां बढ़ेंगी। आर्थिक लाभ के संकेत भी हैं।
तुला राशि: मन में अस्थिरता बनी रह सकती है। धैर्य से काम लें। शिक्षा और रिसर्च से जुड़े कार्यों के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।
वृश्चिक राशि: शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
धनु राशि: आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। घर में धार्मिक माहौल रहेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। बोलचाल में संयम रखें।
मकर राशि: व्यर्थ के क्रोध से बचने की जरूरत है। आय और लाभ में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिन के अंत में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
कुंभ राशि: मन थोड़ा अशांत रह सकता है और आलस्य बढ़ सकता है। बच्चों से सुख मिलेगा। कारोबार में सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
मीन राशि: पारिवारिक समस्याएं मानसिक तनाव दे सकती हैं। आय कम और खर्च अधिक रहने की संभावना है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।