MLA Bhairon Singh Parihar : पूरी कांग्रेस, कांग्रेस नेता और कांग्रेसियों के महानायक राहुल गांधी संघ पर हमलावार होते आए है, लेकिन राहुल गांधी का ही एक कांग्रेस विधायक संघ की गोद में बैठकर चिख चिख कर कह रहा है कि मैं कांग्रेसी होते हुए भी संघ से जुड़ा हूं। संघ के पदाधिकारियों को मैं जानता हूं... संघ के लिए मेने इतने काम किए है... मैं संघ के लिए भी काम करता हूं.... यह बखान किसी बीजेपी नेता के नहीं बल्कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के विधायक भैरो सिंह परिहार ने किया है।
क्या विधायक पर होगा एक्शन?
राहुल गांधी अपने भाषणों और बयाना में संघ की खिलाफत करते आए है, अपने बयानों के चलते राहुल आदलत के चक्कर भी काट चुके है, लेकिन क्या अब राहुल गांधी संघ की महिमा मंडन करने वाले कांग्रेस विधायक को अब पार्टी दफ्तर के चक्कर लगवाएंगे? क्या राहुल गांधी कांग्रेस विधायक के खिलाफ कोई एक्शन लेंगे? ऐसे सवाल अब प्रदेश के राजनैतिक गलियारों में उठने लगे है। क्योंकि बीते दिनों राहुल गांधी जब भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय आए थे, तब उन्होंने कांग्रेस विधायकों और नेताओं को नसीहत दी थी कि जो बीजेपी के दबाव में आकर बयानबाजी करते है, बीजेपी के लिए काम करते है, पार्टी को नुकसान पहुंचाते है। उनका इशारा बीजेपी के लिए काम करने वालों नेताओं की ओर था। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी के लिए काम करने वालों को स्लीपर सेल बताया था।
विधायक ने नहीं दी सफाई
कांग्रेस विधायक भैरो सिंह के संघ प्रेम वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी अब तक उनकी ओर से कोई बयान या सफाई पेश नहीं की गई है, लेकिन माननीय का बयान लगातार राजनीतिक हलकों में सुर्खियां बटोर रहा है। वही विधायक पर पार्टी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस विधायक के संघ प्रेम का वीडियो प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के संज्ञान में नहीं आया? और आया भी तो क्या आलाकमान तक इस बात की जानकारी नहीं भेजी गई? और अगर भेजी भी गई तो कांग्रेस विधायक पर अबतक एक्शन क्यों नहीं लिया गया? क्या कांग्रेस विधायक के बयान को नजरअंदाज कर राहुल और उनकी कांग्रेस कोई बड़ी गलती तो नहीं कर रही?
क्या कहते है जानकार?
राजनैतिक जानकारों का कहना है कि राहुल गांधी ने जिस तरह से भोपाल आकर अपने नेताओं को नसीहत दी थी, उसी तरह से पार्टी को विधायक पर कार्रवाई कर पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने एक नजीर पेश करना चाहिए। क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया गया तो दूसरे नेताओं को ऐसा करने का मौका मिल जाएगा। क्योंकि स्लीपर सेल, लंगडे घोडे और बाराती घोडे जैस बयान सुर्खियां बटोर सकते है, लेकिन पार्टी में अनुशासन लाने के लिए विधायक पर एक्शन लेना जरूरी है, ताकि एक सख्त संदेश दिया जा सके। फिलहाल अब देखना होगा की राहुल और उनकी कांग्रेस कांग्रेस विधायक के संघ प्रेम पर क्या एक्शन लेते है? या फिर अपना प्रेम बरकरार रखते है।