CG Panchayat Chunav: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान कराया जा रहा है। मतदान केंद्रो पर वोटिंग जारी है। सुबह से ही केन्द्रों पर लंबी लंबी कतारे देखने को मिल रही है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया जो दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा।
गांव की सरकार चुनने का दिन आज
छत्तीसगढ़ में शहर सरकार चुनने के बाद अब गांव की सरकार चुनने का दिन है। आज प्रदेश के 53 ब्लॉकों में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान किया जा रहा है। जनता अपने क्षेत्र का सरपंच, पच और जिला पंचायत सदस्य और जनपद सदस्य चुनने के लिए मतदान कर रही है।
पदों के लिए अलग अलग रंग
वोटिंग करते समय उम्मीदवारों की पहचान के लिए चुनाव आयोग ने अलग अलग पदों के लिए अलग अलग रंग दिए है। जैसे सफेद रंग ग्राम पंचायत पंच के लिए दिया गया है। नीला रंग ग्राम पंचायत सरपंच पद के लिए दिया गया है। पीला रंग जनपद पंचायत सदस्य के लिए, गुलाबी रंग जिला पंचायत सदस्य के लिए दिया गया है।
सीएम साय के क्षेत्र में मतदान शुरू
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गय है। सीएम साय के गृहक्षेत्र बगीचा विकासखंड में मतदान जारी है। जनपद पंचायत बगीचा में 245 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 93 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराया जा रहा है। 93 सरपंच, 1317 पंच, 25 जनपद पंचायत सदस्य और 3 जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव कराया जा रहा है।
अगले दिन आएंगे परिणाम
आपकों बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान 17 फरवरी यानी आज हो रहा है तो परिणाम 18 फरवरी को आएंगे। वही दूसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होगा तो परिणाम अगले दिन 21 फरवरी को जारी होंगे। ऐसे ही तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा तो परिणाम अगले दिन 24 फरवरी को आएंगे।