भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर में आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये गए। गृह विभाग ने बुधवार देर शाम को आदेश जारी करते हुए आठ आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किये। तो वहीं, दो जिलों के SP बदले गए हैं। राजगढ़ और बालाघाट के पुलिस कप्तान बदले गए हैं. जबकि,अमित तोलानी को राजगढ़ एसपी बनाया गया है. आदित्य मिश्रा को बालाघाट के पुलिस अधीक्षक के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अधिकारी और उनकी वर्तमान पदस्थापना व नवीन पदस्थापना
-
चंद्रशेखर सोलंकी को आईजी बिसबल इंदौर यथावत रखा गया।
- हिमानी खन्ना को आईजी, महिला सुरक्षा पुलिस मुख्यालय से आईजी सागर।
- सुनील कुमार पांडे को डीआईजी, प्रबंध, पुलिस मुख्यालय से डीआईजी सागर।
-
डी कल्याण चक्रवर्ती को डीआईजी, पुलिस मुख्यालय से डीआईजी, छिंदवाड़ा रेंज।
-
नागेंद्र सिंह को पुलिस अधीक्षक बालाघाट से सेनानी 25वी वाहिनी बिसबल, भोपाल।
-
अमित तोलानी को सेनानी 24वी वाहिनी बिसबल रतलाम से पुलिस अधीक्षक, राजगढ़।
-
आदित्य मिश्रा को पुलिस अधीक्षक राजगढ़ से पुलिस अधीक्षक बालाघाट।
-
सोनाली दुबे को एडिशनल एसपी, जबलपुर को एआईजी पुलिस मुख्यालय।
